रांची, मई 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड से शुक्रवार की शाम छह बजे सफर-ए-हज के लिए 42 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। हज यात्रियों में 21 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्रियों की विदाई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाजियों में मो खुर्शीद, अबू नसर सोनू, मो वसीम, मो इफ्तेखार, अब्दुल करीम, उस्मान गनी, मुहसिन जफर, मो जहीर आलम, मो तौह़ीद, शम्स तबरेज, मो शारिब, हाजी तनवीर जमाल आदि शामिल हैं। इससे पहले इटकी की मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद हज यात्रियों की सलामती के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। हज यात्री रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां रेल मार्ग से कोलकाता पहुंचेंगे। 26 मई को हवाई मार्ग से जद्दा के लिए रवना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...