रांची, जनवरी 27 -- इटकी, प्रतिनिधि। अंचल के सेमरा मौजा के गैर मजरुआ खास भूखंड पर अवैध तरीके की गई जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को भूमि पर झंडा गाड़कर समतलीकरण कार्य पर रोक लगा दी। इस दौरान ग्रामीण जल, जंगल और जमीन हमारे हैं, भू माफिया सावधान जैसे नारे लगा रहे थे। इस मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को पत्र सौंपा है। इस संबंध में सीओ मो अनीश ने पूछने पर बताया कि गैर मजरुआ खास भूमि की जमाबंदी किस परिस्थिति में की गई है यह जांच की विषय है। तत्काल में किसी बात को कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि यह गंभीर मामला है। जिले के आला अधिकारियों से परामर्श और उनके निर्देशानुसार भूमि जमाबंदी की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.