रांची, अगस्त 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की यक्ष्मा आरोग्यशाला के इंटर वार्ड में भर्ती मरीजों का समय पर उपचार नहीं होने से 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में 30 नंबर बेड के अजय नायक और 36 नंबर बेड पर इलाजरत विलियम उरांव हैं। गाड़ी होटवार रांची निवासी अजय नायक 30 जून को इंटर वार्ड में भर्ती हुआ था। आरोग्यशाला कर्मियों ने बताया कि शनिवार की देर रात को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और रविवार की सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। इधर, गुमला के बिशुनपुर कटिया जमटी गांव निवासी विलियम उरांव की रविवार की रात सांस फूलने से तबीयत बिगड़ गई और सोमवार की भोर में चार बजे उसने भी दम तोड़ दिया। विलियम उरांव सात जुलाई से यहां इलाजरत था। ज्ञात हो कि इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला में एक भी नर्स नहीं है मात्र एक मेट्रोन और अंट्रेंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.