रांची, फरवरी 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानीखटंगा पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को रांची जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों के बीच निःशुल्क हाइब्रिड सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस दौरान रानीखटंगा पंचायत के 85 किसानों को उन्नत किस्म के बीज दिए गए। इनमें टमाटर, भिंडी, फ्रेंचबीन, नेनुआ, खीरा, कद्दू और धनिया के हाइब्रिड बीज शामिल थे। प्रत्येक किसान को इन सब्जियों के कुल 10-10 पैकेट बीज उपलब्ध कराए गए। इस दौरान बीटीएम सुमन बारला ने बताया कि प्रखंड के कुल 350 किसानों ने गरमा फसल के उन्नत बीजों के लिए आवेदन जमा किया था। उद्यान विभाग ने इन सभी आवेदनों को स्वीकार करते हुए 300 किसानों को हरी सब्जी के बीज और 50 किसानों को हरी मिर्च के बीज उपलब्ध कराए हैं। इसी योजना के तहत आज से प्रखंड में बीज वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.