रांची, फरवरी 22 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बिजली तार चोर गिरोह ने फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार की रात चोरों ने तिलकसुती गांव से डुमरटोली तक लगभग 11 पोल में लगे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार काट ले गए। चोरी हुए तारों की अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई रंजीत कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, तारों के चोरी होने से डुमरटोली, हरही, रानीडीह, तिलकसुती और कुंबाटोली सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। वहीं, खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई का काम रुक गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे बिजली कटी थी, सुबह जब वे खेतों में पहुंचे तो पोल पर तार नहीं थे। किसानों का क...