रांची, दिसम्बर 4 -- इटकी में 'किसान मार्ट एंड टेक सॉल्यूशन' का उद्घाटन आधुनिक कृषि और डिजिटल शिक्षा से किसान होंगे समृद्ध : बंधु 04 दिसंबर इटकी-1पी इटकी मोड़ में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की किसान मार्ट एंड टेक सॉल्यूशन संस्थान का उद्घाटन करते लोग। इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मोड़ स्थित एक भवन में गुरुवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने किसान मार्ट एंड टेक सॉल्यूशन संस्थान का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना है। बंधु तिर्की ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर की शिक्षा और ड्रिप इरीगेशन (टपक सिंचाई) खेती के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा और आधुनिक खेती से जुड़कर किसान समृद्ध हो रहे हैं और गांव के विकास की रीढ़ बन रहे हैं। इस संस्थान के माध्यम से किसान अपनी कृषि को उन्नत ...