रांची, जनवरी 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल्ली गांव में एक हाथी ने खूब उत्पात मचाया। हाथी ने रोशन मिंज के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे पांच बोरा धान को खा गया। इसके बाद हाथी ने किसानों की खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड से बिछड़ा हाथी गुरुवार की रात 11 बजे कुल्ली गांव पहुंचकर रोशन मिंज के घर की दीवार तोड़नी शुरू की तो उसने दूसरे दरवाजे से भागकर अपने परिवार के सदस्यों की जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा। डेढ़ माह से दहशत का माहौल पिछले डेढ़ महीने से चार हाथियों का झुंड इलाके में लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं और रात भर जागकर जानमाल की सुरक्षा कर रहे हैं। पूर्व मुखिया मंजीत लकड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.