रांची, मार्च 4 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की गड़गांव बस्ती स्थित डीएवी स्कूल संचालक डॉ आलोक कुमार ने आर्यन नामक युवक के खिलाफ पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना में मंगलवार को आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ आलोक ने आरोप लगाया कि 25 फरवरी को आर्यन स्कूल पहुंचा और स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को धमकाते हुए स्कूल मालिक से पांच लाख की रंगदारी भेजने को कहा और समय पर रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। वहीं स्कूल में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.