रांची, अप्रैल 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक मंडा पूजा में मंगलवार की रात सैकड़ों शिव उपासक भोक्ता और महिला सोक्ताइन दहकते अंगारों पर खाली पैर चलकर फूलखुंदी की रस्म पूरी की। इस दौरान शिव भक्त और सोक्ताइन माथे पर कलश लेकर दहकते अंगारों पर चलकर पूजा अनुष्ठान की शुरुआत सुबह नगर भ्रमण के साथ भिक्षाटन कार्यक्रम के साथ की। इसके बाद स्थानीय तालाब में स्नान के बाद भोक्ताओं ने लोटन सेवा कर भगवान शिव की आराधना की। रात नौ बजे भोक्ता और सोक्ताइन तालाब में स्नान कर जयकारा लगाते शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। पंडित पंचम दास ने अग्निदेव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इसके बाद अग्निदेव की परिक्रमा कर पट भोक्ता छोटू लोहरा ने खाली पैर अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की। पूजा समिति द्वारा रात 10 बजे भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक दलजीत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.