रांची, नवम्बर 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की रानीखटंगा पंचायत में शुक्रवार को 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 509 आवेदन जमा किए। इनमें 215 नए मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए जबकि 192 लोगों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया। इस दौरान 717 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। हालांकि, कार्यक्रम में एक भी लाभकारी योजना की स्वीकृति मौके पर नहीं दी गई। वहीं कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी और जिला स्तर पर प्रतिनियुक्त अधिकारी कार्यक्रम से नदारद रहे। ग्रामीणों ने पेंशन, आवास और पशुधन योजनाओं के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए हैं, जो अब प्रक्रियाधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.