रांची, मार्च 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की गड़गांव बस्ती के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे की है। मृतक 44 वर्षीय बंधना उरांव भंडरा गांव का निवासी था। वहीं घायल पत्नी इतवारी उराइन को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बेड़ो अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ रात नौ बजे से रांची-गुमला मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इधर, सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की एक किमी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार बंधना अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल झिंझरी गांव से अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.