रांची, जून 7 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी पुलिस ने 45 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले बंधना उरांव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। इस मामले में पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता की बेटी ने बंधना उरांव पर आरोप लगाया गया है कि दिन के एक बजे मां को घर में छोड़कर बहन के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गई थी। शाम चार बजे घर पहुंचने पर घर का दरवाजा बंद था। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर गई तो मेरी मां के साथ दुष्कर्म कर बंधना उरांव नंगा छिपा बैठा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचा और आरोपी बंधना उरांव को गिरफ्तार कर लिया था और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.