रांची, सितम्बर 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में भूतपूर्व जमींदार के वशंजों ने रविवार षष्ठी तिथि को पाठा की बलि देकर पारंपरिक तरीके से बेलवरण की पूजा-अर्चना की। जबकि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडित शत्रुघ्न पांडेय की अगुवाई में वैदिक मंत्रोचारण के बीच बेलवरण की पूजा की गई। नगाड़ा सहित अन्य वाद्ययंत्रों वादन के साथ भूतपूर्व जमींदार के वंशज मल्टी गांव स्थित बेलवरण स्थल पहुंचे, जहां पंडित ने बेलवरण की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद पाठा की बलि देकर आदिशक्ति की आराधना की। गड़गांव दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी बेलवरण की पूजा की गई। इटकी में चार स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। क्षेत्र में पूजा को लेकर लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.