रांची, मई 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी बाजार प्रागंण स्थित मंडा खुटा से सुधीर साव के मकान तक नाली निर्माण कार्य का शिलन्यास जिला परिषद अध्यक्ष निर्माला भगत और जिप सदस्य रीणा देवी ने संयुक्त रूप से की। नाली का निर्माण 15वें वित आयोग द्वारा सात लाख रुपए खर्च कर किया जाएगा। नाली का निर्माण कार्य संवेदक परवेज आलम को सौंपा गया है। कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, आजसू जिला सचिव मुर्तेजा आलम, देवेन्द्र महतो, कार्तिक महतो, रमेश बैठा, पंचम महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...