रांची, जनवरी 29 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोला सुगदा गांव में बुधवार को नवनिर्मित शनिदेव मंदिर सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। विद्वान आचार्य सोनू पंडा के नेतृत्व में मुख्य पुजारी विजयनाथ सिंह और उनकी धर्मपत्नी सविता देवी और अजयनाथ सिंह पत्नी मुन्नी देवी द्वारा पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भगवान शनिदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद महायज्ञ और संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया। इससे पहले मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आसपास के दर्जनों गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर स्थल तीन किमी की दूरी तय कर खंभा महादानी स्थल स्थित नदी पहुंची, जहां मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कलश में जल लेकर पुनः शनिदेव मंदिर पहुंचे। विजयनाथ सिंह की निजी भूमि लगभग 30 डिसमिल जमीन पर ...