रांची, फरवरी 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सौका और लुंपगा सीमावर्ती जंगल के निकट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ में लगी अवैध पोस्ता (अफीम) खेती को नष्ट कर दिया। इस मामले में संजय उरांव सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसपी अशोक राम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल क्षेत्र में पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही खेत में काम कर रहे लोग भाग निकले। जवानों ने पीछा किया, लेकिन घने जंगल का लाभ उठाकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी: कृषि पदाधिकारी हेमंत एक्का द्वारा पोस्ता की पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने डंडा और ट्रैक्टर...