रांची, फरवरी 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुंदी गांव स्थित पतरा (छोटा जंगल) में झुंड से बिछड़े हाथी ने तीन लोगों को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में कुन्दी गांव निवासी रितिका केरकेट्टा, सावित्री टोप्पो और रोशन लकड़ा शामिल हैं। घटना शनिवार को दिन के लगभग 11 बजे की है। रितिका केरकेट्टा और सावित्री टोप्पो पत्ता चुनने जंगल गई थीं, जहां हाथी ने उसे सूंड से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। रितिका को बचाने के लिए सावित्री चिल्लाने लगी तो हाथी उसे दौड़ाने लगा। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद 11:30 बजे रोशन लकड़ा हाथी देखने पतरा पहुंचा, जहां हाथी ने उसे कुचल दिया। हाथी के हमले में रोशन का एक हाथ और एक पैर टूट गया है और उसके दाहिने कंधे में गंभीर चोट आई है। इसके बाद रितिका और सावित्री को इटकी टीबी सनटोरियम ले जाया...