रांची, जनवरी 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों को कंबल सौंपे गए। ये जनप्रतिनिधि अब अपने-अपने गांवों के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण करेंगे। सरकार ने 31 दिसंबर को इटकी प्रखंड के लिए कुल 1748 कंबल आवंटित किए थे। प्रखंड के प्रधान लिपिक चंदन तिवारी ने बताया कि अब तक सात पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों को कंबल उपलब्ध करा दिए गए हैं। शेष कुरगी और पुरियो पंचायत के मुखिया को बुधवार को कंबल दे दिए जाएंगे। मौके पर वीपीआरओ रईस मलिक, कृषि पदाधिकारी हेमंत एक्का आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.