रांची, जनवरी 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लगभग 41 लाख रुपये की चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में धुमकुड़िया भवन, शेड, नाली और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं को समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारें, ताकि जनमानस को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने इटकी बाहरी तालाब के पास बन रहे सूर्य मंदिर का अवलोकन किया और मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों से मिलकर मंदिर की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रीणा देवी, प्रमुख किरण उरांव, बीडीओ मोहम्मद अनीश, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, मुखिया राजन किस्पोट्टा, पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, मौलाना मनीरउद्दीन, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.