रांची, मार्च 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई। वही दर्जन भर मकान के छप्पर और एसबेस्टस क्षतिग्रस्त हो गए। आधा घंटे की बारिश के साथ हुई ओलावृष्ट से क्षेत्र में शिमला जैसा नजारा देखने को मिला। इतनी ओलावृष्ट हुई कि खेत, खलिहान, जंगल और सड़कों में ओला की मोटी परत जम गई। हर जगह सफेद नजर आ रही थी। ओलावृष्टि ने डोला, सालोटोली, सुगदा, चिनारो, पुरियो, खरवाटोली, खंभा, रोन्ह, हरमू, सौका, खुटियारी, लवागाई और भंडरा गांव में बड़ी तबाही मचाई है। किसानों के खेतों लगे गेहूं, फ्रेचबीन, मटर, बैगन, फूलगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और मकई की फसल नष्ट हो गई। गेहूं की फसल अनुमानतः लगभग 200 एकड़ से अधिक जबकि 1500 से 2000 एकड़ में लगी सब्जियां नष्ट हो गई। वहीं ओलावृष्टि से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.