रांची, जुलाई 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में सावन मास की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। किरण फूटने के पूर्व से शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने कलश में जल के साथ बेलपत्र, पुष्प और फल लेकर पहुंच रहे थे। इसके बाद भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आदिदेव भोलेनाथ को जल अर्पण कर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव, बोलबम के जयकारा से गूंजता रहा। वहीं इटकी मुख्य शिव मंदिर में शृंगार पूजा की गई। शाम साढ़े सात बजे शिव मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। वहीं जलाभिषेक के लिए रुद्र महाकाल मंदिर के अतिरिक्त मोरो, मकुन्दा, नारी, गड़गांव, तरगड़ी, दरहाटांड़ और तिलकसूती सहित अन्य गांवों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.