रांची, नवम्बर 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के लैंपस में धान की खरीदारी शुरू नहीं होने से किसान अपनी उपज बिचौलिए को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। इस साल धान की बंपर फसल हुई है, परंतु सरकार और संबंधित विभाग की ओर से अब तक खरीद का निर्देश जारी नहीं किया गया है, इससे प्रखंड के क्रय केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। ज्ञात हो कि प्रखंड के किसानों ने लगभग 1,801.42 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर धान की फसल लगाई थी। क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत धान की कटाई और मिसाई का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सरकारी स्तर पर खरीदारी शुरू नहीं होने से किसान अपनी उपज सरकारी मानक मूल्य से चार से पांच रुपये प्रति किलो कम दाम पर बिचौलिए को बेचने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते क्रय केंद्रों में धान की खरीदारी शुरू नहीं की गई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड...