रांची, जून 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र की पंचायतों में भूमि संबंधित मामलों के ऑनलाइन सुधार के लिए बुधवार को शिविर लगाया जाएगा। सीओ मो अनीश ने बताया कि अंचल की सभी पंचायतों में क्रमवार शिविर लगाकर कर भूमि की दाखिल खारिज (म्यूटेशन) पंजी टू सुधार और राजस्व सहित कई मामले ऑनलाइन निपटाए जाएंगे। अंचल की कुल्ली पंचायत में 11 जून, गड़गांव 13 जून, कुरगी 16 जून, मल्टी 18 जून, इटकी पूर्वी 20 जून, इटकी पश्चिमी 21 जून, रानीखंटगा 23 जून और 25 जून को कुन्दी पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सीओ ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय पर शिविर में पहुंच कर भूमि संबंधित अपने मामले को रख सकते हैं, ताकि न्यायसंगत निपटारा समय पर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.