गोड्डा, फरवरी 1 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जहाजकित्ता, रेशम्बा और फसिया गांव के बीच बहियार में आयोजित तीन दिवसीय इज्तेमा के दूसरे दिन शनिवार को भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही आसपास के गांवों और दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इज्तेमा स्थल पर पहुंचने लगे। दोपहर तक पूरा क्षेत्र नमाजियों पुरा इज्तेमा गाह भर गया। इस धार्मिक आयोजन में झारखंड तथा पड़ोसी राज्य बिहार सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। इज्तेमा के दौरान सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसके बाद उल्मा-ए-किराम ने इस्लाम धर्म की बुनियादी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में धर्मगुरुओं ने ईमान, आखिरत, इंसानियत, सच्चाई और नेक अमल की अहमियत पर विशेष जोर दिया। उल्माओं ने कहा कि इंसान की असल कामयाबी आखिरत क...