नई दिल्ली, मई 26 -- डिफेंस कंपनी निबे लिमिटेड के शेयर रॉकेट बन गए हैं। निबे लिमिटेड को इजरायल की एक दिग्गज टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी से यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर्स बनाने और सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। डिफेंस इंजीनियरिंग कंपनी को मिला यह इंटरनेशनल ऑर्डर 150.6 करोड़ रुपये का है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1601.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2245.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 753.05 रुपये है। ऑर्डर के डीटेलपुणे मुख्यालय वाली डिफेंस कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे 300 किलोमीटर तक की रेंज के साथ यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर्स बनाने और उनकी सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को नवंबर 2027 तक या इससे पहले पूरा किया जाना है। गोपनीयता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.