नई दिल्ली, जनवरी 2 -- इजरायल में पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पांच महीने बाद केरल में महिला ने आत्महत्या कर ली है। वायनाड के कोलायाडी गांव की रहने वाली रेशमा(32) ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रेशमा के पति जिनेश की इजरायल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। परिवार के मुताबिक रेशमा और जिनेश की एक दस वर्षीय बेटी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक जिनेश मई में इजरायल गए थे। यहां पर वह बुजुर्ग लोगों का ख्याल रखने वाली एक कंपनी में काम करते थे। इसी कंपनी की तरफ से उनकी ड्यूटी 80 वर्षीय महिला और उसके बीमार पति का ख्याल रखने के लिए लगाई गई थी, लेकिन इस साल जुलाई के महीने में महिला और जिनेश की होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गौरतलब ह...