मुरादाबाद, मई 28 -- मुरादाबाद। फलस्तीन और इजरायल के बीच जंग के चलते इजरायल में काफी नुकसान हुआ था। सड़कें, पुल आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। इन्हें दुरुस्त कराने के लिए इजरायल की सरकार ने भारत से मदद मांगी थी। भारत सरकार की तरफ से हजारों की संख्या में कामगार इजरायल भेजे गए थे। मुरादाबाद मंडल से सवा सौ कामगार इजरायल गए थे जो वहां जाने की बदौलत अब अपने दिन बहुरने का एहसास कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में मौजूद अपने परिजनों के साथ उन्होंने वहां अपने खुशहाल होने की बात साझा की। जो उनके परिजनों के माध्यम से श्रम विभाग तक पहुंची है। सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से इजरायल गए कामगार जीवन में खुशहाली बढ़ने की बात साझा कर रहे हैं। कई कामगारों को इजरायल में प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये वेतन मिलने की जानकारी मिली है। यह भी पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.