लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने अमेरिकी व इजराइली साजिशों की निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल ईरान के इस्लामी निजाम से भयभीत हैं जिसके खिलाफ लगातार साज़िशें की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से ईरान में इंकलाब आया है तब से अमेरिका और इजराइल की कोशिश रही है कि इंकलाब खत्म कर दिया जाए। मौलाना जवाद ने कहा कि आज ईरान में जो तनावपूर्ण हालात हैं उसके पीछे भी यही औपनिवेशिक शक्तियां सक्रिय हैं। प्रदर्शनकारियों के पास आधुनिक और घातक हथियारों का होना इस बात का प्रमाण है कि उन्हें बाहरी ताकतों का समर्थन प्राप्त है। दुश्मनों ने ईरानी सरकार को गिराने की पूरी योजना बनाई थी जिसे ईरानी जनता और नेतृत्व ने विफल कर दिया। मौलाना ने प्रदर्शनकारियों से उपद्रवियों और फसाद फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.