हजारीबाग, अप्रैल 16 -- इचाक प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने सलपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर की लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या मामले में चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने जिस तरह दिन के उजले में घटना को अंजाम दिया है, वह पुलिस की कार्यशैली की पोल खोलकर रख दिया है। उन्होंने जिले के एसपी अरविंद कुमार सिंह से घटना में शामिल अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आलू व्यापारी और धान व्यापारी राजेश मेहता से मोटी रकम लूटी गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं करती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.