हजारीबाग, मार्च 21 -- इचाक प्रतिनिधि छह दिनों में चोरी की दूसरी घटना को अंजाम देकर चोर उचक्कों ने जहां पुलिस का चैन हराम कर दिया है। वही क्षेत्र के व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यवसाईयों ने कहा कि 14 मार्च की रात होली के समय चोरों ने पुराना इचाक स्थित मां दुर्गा किसान सेवा केंद्र के ऑफिस का ताला तोड़कर मोबाइल को चुरा आराम से भाग गए। किसान सेवा केंद्र के संचालक सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने 15 मार्च को इचाक थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस इन चोरों तक पहुंच पाती इससे पूर्व 19 मार्च की रात गोबरबांदा में मां लक्ष्मी फ्यूल के ऑफिस का ताला तोड़कर करीब सवा दो लाख की चोरी कर चलते बने। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी और सांप्रदायिक घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है जिसके चलते क्षेत्र वासियों का विश्वास पुलिस प्रशासन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.