हजारीबाग, फरवरी 12 -- इचाक प्रतिनिधि। वर्षों से फरार विभिन्न मामलों के तीन वारंटियों को रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर इचाक पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार को जिन वारंटियों को जेल भेजा गया उनमें कांड संख्या 72/25,एनडीपीएस एक्ट के आरोपी अवधेश कुमार उर्फ लुला,कांड संख्या 09/26 एनडीपीएस एक्ट के जागेश्वरी देवी ग्राम हदारी और कांड संख्या 177/2018 के फरार वारंटी मोहम्मद कैफ मल्लिक,ग्राम कुटुंसुकारी थाना इचाक हजारीबाग शामिल है।पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को देखते हुए फरार वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया अभियान तेज कर दिया गया।उन्होंने बताया कि सभी फरार वारंटियों कोर्ट में आत्मसमर्पण कर बेल ले लें। अन्यथा पकड़े जाने पर पुलिस सलाखों के पीछे भेज देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...