हजारीबाग, फरवरी 5 -- इचाक, प्रतिनिधि। देश की रक्षा में प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के याद में बोधिबागी मैदान में लगने वाले 10 दिवसीय शहीद मेला का भव्य उद्घाटन बुधवार को किया गया। मेले का उद्घाटन कारगिल शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मेहता ने की। पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मेला एक दिन ऐतिहासिक बनेगा। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा सरहद पर तैनात वीर सैनिकों के कारण लोग घरों में सुरक्षित हैं। इचाक में शहीदों के याद में मेला लगना अनूठा है। जो रोजगार और मनोरंजन का केंद्र भी बन सकता है। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा इचाक शहीदों की धरती रही है। देश का स्वतंत्रता आंदोलन हो या सरह...