नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए बीएड, एमबीए और बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के अनुसार, बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। आवेदन आधिकारिक पोर्टल ignou-bed.samarth.edu.in/index.php के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित अंकों के साथ तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम होना आवश्यक है। इसी तरह इग्नू के स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन ने चार वर्षीय अ...