जामताड़ा, नवम्बर 8 -- इग्नू सत्रांत परीक्षा के असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर मिहिजाम, प्रतिनिधि। जनजातीय संध्या डिग्री कॉलेज मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87017 के समन्वयक डॉo पूनम कुमारी ने शुक्रवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देवघर क्षेत्रीय कार्यालय के सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार इग्नू में सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2025 के लिए सत्रीय कार्य /असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ा कर 20 नवम्बर 2025 तक कर दी गई है। अब छूटे हुए शिक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है। बीए, बीएसी, बी कॉम सामान्य एवं प्रतिष्ठा तथा एम ए, एम कॉम आदि कोर्स के विभिन्न कार्यक्रमों में इच्छुक शिक्षार्थी 20 नवम्बर तक सत्रीय कार्य जमा कर सकते हैं। इसे इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। किसी भी तरह की विशेष जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.