लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में नये कार्यक्रमों में प्रवेश लेने और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। य इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्ययन केन्द्र-27131, सीजीएन पीजी कॉलेज, गोला में बीए, बीकॉम, एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास) के साथ-साथ रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स (छः माह) और एक वर्षीय डिप्लोमा (आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि) में ऑनलाइन प्रवेश हो रहा है। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। समन्वयक डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू में वे छात्र भी प्रवेश ले सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.