नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र डीएसबी परिसर, नैनीताल में नए सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 28 फरवरी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि डीएसबी परिसर में स्नातक स्तर पर बीए, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए सहित डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाकर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र या इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.