दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। इग्नू के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पुन: पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम का चयन कर नामांकन करवा सकते हैं। वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने पुन: पंजीकरण के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.