रांची, सितम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने जुलाई-2025 शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह सुविधा सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व अन्य कार्यक्रमों (सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़कर) के लिए उपलब्ध है। नामांकन ऑनलाइन मोड व ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड, दोनों माध्यमों से लिया जा सकता है। नामांकन/पुनः पंजीकरण के लिए- https://ignouadmission.samarth.edu.in/ व https://onlinerr.ignou.ac.in लिंक पर आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। सभी कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण के लिए 200 रुपये विलंब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.