गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों मास्टर्स, बैचलर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 फरवरी तक नामांकन ले सकेंगे। उक्त संबंध में स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज गढ़वा में अवस्थित इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ अर्जुन प्रसाद ने बताया कि इग्नू में नामांकन ऑनलाइन मोड में एडमिशन पोर्टल के माध्यम से होगा। विशेष जानकारी एवं सपोर्ट के लिए स्टडी सेंटर प्रतिदिन 12 बजे से 2.30 तक और प्रत्येक रविवार को प्रातः 10.30 से अपराह्न 3.30 तक खुला रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...