सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुकी है। इग्नू के द्वारा ओडीएल तथा ऑनलाईन के माध्यम से स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाता है। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिमडेगा कॉलेज स्थित इग्नू के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जानकारी इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो० विद्याशंकर कुमार ने दी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...