जमशेदपुर, फरवरी 20 -- इंद्रा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएड 2026 के लिए आवेदन विंडो खुल चुकी है। अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या परास्नातक की डिग्री होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इंजीनियरिंग या टेक्निकल पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...