देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। उच्च शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एक नया स्नातकोत्तर कार्यक्रम "मानव मूल्यों और नैतिकता में एमए शुरू किया है। यह कार्यक्रम ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित होगा और इसका उद्देश्य समाज में नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यह कोर्स शिक्षकों, समाजसेवियों, महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार कार्यकर्ता के लिए बेहद फायदेमंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...