रांची, फरवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र से भारतीय ज्ञान परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय दर्शन और मानव मूल्य एवं नैतिकता विषयों पर नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इसके तहत इग्नू ने भारतीय दर्शन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीबीडी) और मानव मूल्य एवं नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इग्नू देश के उन अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप बहुविषयक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। एनईपी-2020 के तहत भारतीय ज्ञान प्रणाली को उच्च शिक्षा में शामिल करना अनिवार्य किया गया है, जिससे पारंपरिक ज्ञान-ज्ञान, विज्ञान और जीवन दर्शन, को आधुनिक पाठ्यक्रमों से जोड़ा ...