रुद्रपुर, जनवरी 9 -- खटीमा, संवाददाता। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड में डेटा साइंस और एनालिटिक्स में एक नया मास्टर ऑफ साइंस प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह दो साल का डिग्री प्रोग्राम अलग-अलग सेक्टर में डेटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में कुशल प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्रवेश की तिथि 31 जनवरी रखी गई है। जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि एमएससी डेटा साइंस और एनालिटिक्स का मकसद डेटा-संचालित समस्या-समाधान के लिए ज़रूरी कंप्यूटेशनल और स्टेटिस्टिकल स्किल्स में स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देना है। यह प्रोग्राम अलग-अलग एकेडमिक बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के लिए उपयुक्त है जो अपने मौजूदा ज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.