सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में इग्नू की दिसंबर सत्र की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक संचालित होंगी। इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार एवं समन्वयक इग्नू डॉ. राजेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दी गई हिदायत में बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले प्रत्येक विद्यार्थी को पहुंचना होगा। इग्नू की ओर से जारी आईडी कार्ड व हॉल टिकट के बिना किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की सख्त मनाही है। पात्र परीक्षार्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से अपन...