भदोही, दिसम्बर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रवेश चक्र 16 दिसम्बर से आरंभ होकर आगामी साल 31 जनवरी तक चलेगा। इस अवधि में इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्सों में भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) से प्रवेश संबंधी जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र पर योग्य परामर्शदाताओं द्वारा पाठ्यक्रम चयन, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में सहायता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.