जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) की विभिन्न पाठयक्रमों में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट खुल गई है। विभिन्न कोर्स में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने बताया कि इग्नू में ओडीएल और ऑनलाइन मोड के माध्यम से जनवरी 2026 सत्र पेश किए जाने वाले मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के लिए प्रवेश खुला है। कार्यक्रम में जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। लिंक के माध्यम से प्रवेश पोर्टल पर प्रवेश के लिए आवेदन कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्टस जनवरी 2026 http://ignou.ac.in//userfi...