बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। बरेली कॉलेज अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया की विद्यार्थी शैक्षणिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में बिना किसी विलंब के नामांकन करा सकते हैं। परास्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान और हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र इतिहास जैसे अनेक विषयों में प्रवेश ले सकते हैं। एमबीए और मानवाधिकार तथा आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों की भी विद्यार्थियों के बीच बहुत लोकप्रियता है। क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि गीता अध्ययन जैसे नवीन विचारों में भी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं जिनकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.