गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- कुचायकोट। प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 415 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नेचुआ जलालपुर स्थित डिग्री कॉलेज मठिया परीक्षा केंद्र के इग्नू को-ऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 280 छात्र उपस्थित रहे। वहीं बेलबनवा स्थित एसकेबी डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिकांत सिंह ने बताया कि पहली पाली में 111 और दूसरी पाली में 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...