सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसआरके गोयनका कालेज केंद्र पर आयोजित इग्नू की सत्रांत परीक्षा में बुधवार को कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। इग्नू के कोऑर्डिनेटर डॉ. उमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान कार्यालय प्रतिनिधि हरिद्वार ने कदाचार करते बुधवार को दो परीक्षार्थी को पकड़ा। कोऑर्डिनेटर डॉ शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्मार्ट वाच, इलेक्ट्रॉनिक डिक्शनरी, ब्लूटूथ डिवाइसेज तथा साइंटिफिक कम्प्यूटर आदि लेकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व ही परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। पकड़े जाने पर परीक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह परीक्षा 14 जनवरी तक दो पाली में आयोजित होगी। प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.